बड़वानी : पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन और न्यायाधीशों ने सामान और खाद्य पदार्थ बांटकर की लोगो की सेवा

- राजपुर विधायक ने उनकी निधि से दी 15 लाख से अधिक की सामग्री
- न्यायाधीशों ने भी प्रवासी मजदूरो को वितरित किया खाद्य पदार्थ
बड़वानी
राजपुर विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री श्री बाला बच्चन ने कोरोना वायरस से जारी संग्राम हेतु अपनी विधायक निधि से 15 लाख 45 हजार रूपये की सामग्री, सिविल अस्पताल अंजड़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर तथा ठीकरी को उपलब्ध कराई है। यह सामग्री इन स्वास्थ्य केन्द्रो के कर्मियो को अपने स्वास्थ्य की रक्षा करते हुये बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा क्षेत्र वासियों को उपलब्ध कराने के काम आयेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजपुर ने उनकी निधि से 3 बायपेक मशीन, 3 मल्टीपेरा मानीटर, 15 हजार डिस्पोजल थ्रीलेयर मास्क, 9 हजार 7.5 नम्बर डिस्पोजल सर्जिकल ग्लोस, 9 हजार 7.0 नम्बर डिस्पोजल सर्जिकल ग्लोस, 15 अम्बुबेग एडल्ट, 15 अम्बुबेग चाईल्ड, 300 पीपीई किट एवं 150 एन – 95 मास्क उपलब्ध कराये है। यह सामग्री सिविल अस्पताल अंजड़ एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर तथा ठीकरी को बराबर – बराबर संख्या में वितरित की गई है। जबकि राजपुर विधायक द्वारा 1 रिसक्सीटेशन किट भी उपलब्ध कराई गई है, यह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर को दी गई है।
न्यायाधीशों ने भी प्रवासी मजदूरो को वितरित किया खाद्य पदार्थ
जिला सत्र न्यायाधीश श्री रामेश्वर कोठे से प्राप्त जानकारी अनुसार सालसा जबलपुर के निर्देश पर कोरोना संक्रमण काल में महाराष्ट्र व गुजरात की ओर से मध्य प्रदेश में तथा मध्य प्रदेश से होकर अन्य राज्यों में जा रहे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए बड़ी बिजासन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से सहायता डेस्क स्थापित किया गया है। इस सहायता डेस्क के माध्यम से बुधवार को आने वाले मजदूरो को उक्त खाद्य सामग्री का वितरण तहसील विधिक सेवा समिति सेंधवा के न्यायाधीश श्री जफरखान, पैनल अभिभाषक श्री मयूर गर्ग, पैरा लीगल वालंटियर श्री सचिन पाटीदार, श्री मनीष गुप्ता , सुश्री निधि शर्मा, सुरेश बडोले तथा सेंधवा न्यायालय के कर्मचारीयो और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। उन्होने बताया कि इसके साथ ही इन लोगो ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देकर मजदूरो को बताया कि यदि उनकी समस्या का निवारण नही होता तो वे टोल फ्री नंबर 15100 पर भी अपनी समस्या दर्ज करा सकते है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमन्त जोशी ने बताया कि सालसा के निर्देश पर यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जायेगा । जिसके तहत प्रातःकाल आने वाले श्रमिको को नास्ते के रूप में सेव, परमल, चने के पैकेट, बिस्किट पैकेटो का एवं उनके बच्चों को बिस्किट के पैकेट के साथ – साथ चाॅकलेट का भी वितरण किया जायेगा। उन्होने बताया कि इसके साथ पेरालीगल वालेंटियर जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे कार्यो में भी सहयोग करेंगे । जिससे इन मजदूरों को वितरित की जा रही सेवाए एवं सुविधाए और त्वरित रूप से मिल सके।
(संवाददाता हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट)




