MP Politics :- उपचुनाव से पहले इन नेताओं ने थामा कमल का फूल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

MP Politics :- उप चुनाव से पहले इन नेताओं ने थामा कमल का फूल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- इस कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus Pandemic) के दौरान भी प्रदेश की राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है. ज्योतिरादित्य सिंधिया(Jyotiraditya Scindia) के भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया समर्थक 22 बागी विधायकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था.
https://twitter.com/BJP4MP/status/1262277601273528320?s=19

जिसके बाद अब ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)के साथ ही भाजपा(BJP) में शामिल हुए तुलसीराम सिलावट के 6 समर्थक ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. इससे कांग्रेस(Congress) को बड़ा झटका लगा है.

सांवेर निर्वाचन क्षेत्र के जिन 6 कांग्रेसी नेताओं भाजपा का दामन थामा उनमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष दिलीप चौधरी, इंदौर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हुकम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नगजी राम ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकम सिंह पटेल और इंदौर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम सेठ शामिल हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा(VD Sharma) ने पार्टी कार्यालय में इन कांग्रेसी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई.
सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट का कहना है कि अभी अन्य कई और नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं……
तुलसी सिलावट(Tulsi Silawat) के इस बात से लगता है कि आने वाले दिनों में कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल में होंगे.




