सभी खबरें

बड़वानी : कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या में इज़ाफा मिले 2 और पॉजिटिव मरीज़

 

  • जिले में कोरोना वायरस पाॅजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर हुई 31  

बड़वानी

जिले में 2 और लोगो की रिपोर्ट कोरोना वायरस पाॅजिटिव प्राप्त हुई है। जिन 2 लोगो की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई है, वे दोनो सेंधवा के रहवासी है।  इसमें 53 वर्षीय पुरूष एवं 68 वर्षीय महिला सम्मिलित है, यह लोग पूर्व से ही इन्दौर में उपचारार्थ है। 
कलेक्टर श्री अमित तोमर ने बताया कि सेंधवा में प्राप्त कोरोना वायरस पाॅजिटिव रिपोर्ट के मद्देनजर रामकटोरा मोहल्ला के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है । वही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घर – घर जाकर सर्वे का कार्य कर रही है, इस दौरान किसी में भी सर्दी – खाॅसी – बुखार, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण पाये जायेंगे तो उन्हें होम क्वारेंटाइन करवाते हुये उनके सेम्पल जाॅच हेतु भेजे जायेंगे।
हेमंत नाग्झिरिया की रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button