सभी खबरें

मज़दूरों के साथ सड़क पर बैठकर राहुल ने दिया ड्रामा, करा उनका समय बर्बाद- निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली – देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व दिग्गज नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला हैं। दरअसल, मोदी सरकार द्वारा जारी किए गए आर्थिक पैकेज को लेकर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि आज मज़दूरों, किसानों को कर्ज की नहीं बल्कि सीधे पैसे की ज़रूरत हैं।

इसके बाद कल उनकी कुछ तस्वीरे सामने आई, जिसमें वो सड़क पर बैठकर मजदूरों की समस्या सुन रहे थे।

इसी को लेकर आज निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला। सीतारमण ने कहा कि मजदूरों के साथ बैठकर बातें करने से क्या होगा। राहुल अगर मदद करना चाहते थे तो मजदूरों का सामान उठाकर उनके साथ पैदल कुछ दूर तक चलते तो उनकी मदद होती। सड़क किनारे बैठकर बातें से केवल उनका वक्त बर्बाद किया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों की मांग क्यों नहीं कर रहे हैं? आखिर वे ज्यादा ट्रेन लेकर मजदूरों को सुरक्षित तरीके से उनके घर क्यों नहीं भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने मुख्यमंत्रियों को ज्यादा ट्रेनों के लिए क्यों नहीं कह रहे हैं, क्या ये ड्रामा नहीं हैं।

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से हाथ छोड़कर अपील करते हुए कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति न करें। प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर हमें मिल जुलकर काम करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button