100 व 108 एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन घंटो इंतजार के बाद भी नहीं आई

मध्यप्रदेश/रीठी(Rithi)-: रीठी थाना(Rithi Thana) अंतर्गत रीठी बाइपास में एक घायल मजदूर को उतारकर वाहन चालक चला गया। अमरपाटन(Amarpatan) निवासी प्रवासी मजदूर लक्ष्मी तिवारी (Lakshmi tivari)महाराष्ट्र(Maharashtra) राज्य से आ रही मजदूरों की गाड़ी में बैठ कर अपने घर जा रहा था, जो कि एक हादसे में घायल हो गया था। उसे वाहन चालक रीठी बाइपास स्थित उपाध्याय ढाबा(Upadhayay dhaba) के समीप सामान सहित उतार कर चला गया। घायल मजदूर बंद ढाबा के बाहर लगे टीन शेड के नीचे दर्द में पड़ा था।उसी समय मजदूर पर जब राहगीरों व ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने डायल 100 व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन घंटो इंतजार के बाद भी जब दोनों वाहन नहीं पहुंचे तो इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया कर्मियों को दी।
स्थानीय मीडिया कर्मियो ने रीठी तहसीलदार को घटना के संबंध मे जानकारी दी और घायल की डायरी में लिखे नंबरों से परिजनों को सूचना दी। तहसीलदार के निर्देश पर रीठी हल्का पटवारी घनश्याम गढ़पाल (Ghanshayam gdhpal)मौके पर पहुंचे और घायल लक्ष्मी तिवारी को मीडिया कर्मियो की मदद से ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी पहुंचाया गया। यहां घायल को उपचार मिल सका।

.jpg)


