सभी खबरें

शराब के नशे में धुत एसआई पड़ा था रोड किनारे, कपडे गीले और पैर लड़खड़ा रहे थे

Bhopal Desk, Gautam Kumar

बिहार का पुलिसिया विभाग अपने कामो को लेकर चर्चा में रहे न रहे वहां के पुलिसकर्मी अपने हरकतों को लेकर चर्चा में जरूर बने रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के राजधानी से सटे हाजीपुर का है। यहाँ एक एसआई नेशनल हाइवे के किनारे सड़क पर बेसुध पड़ा था जिसको कुछ स्थानीय युवकों ने उठाया और नगर थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी लोगों ने जब उससे बात की तो उसने खुद को जहानाबाद टाउन थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात बताया।

इतने नशे में था कि पैर लड़खड़ा रहे थे 

सड़क किनारे पड़े इस पुलिसवाले के कपड़े गीले थे और उसकी हालत बेहाल दिखी। स्थानीय पुलिस के आने से पहले लॉकडाउन के दौरान सेवा आश्रम चलाने वाले स्थानीय लड़कों ने उस पुलिसवाले को नहलाया और उसकी वर्दी धुलवाई इस दौरान भी ये पुलिसवाला खुद को संभाल नहीं पा रहा था।

आरोपी पुलिसवाले ने बताया कि वह वेतन लेने मुजफ्फरपुर गया था। जहानाबाद से पहले वह मुजफ्फरपुर जिले के थाने में पोस्टेड था, इसलिए सैलरी लेने वहीं जाना पड़ता था। वहीं, कुछ लोगों के साथ पार्टी में शराब पी ली थी। मुजफ्फरपुर से वह हाजीपुर कैसे आ गया, उसे पता ही नहीं चला. बाद में स्थानीय पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।

बिहार में लागू है पूर्ण शराबबंदी 

बता दें बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है ऐसे में जिन लोगों पर बिहार को शराब मुक्त रखने का ज़िम्मा है वही लोग इसका सेवन कर रहे हैं। और ऐसा सेवन कर रहे हैं कि जहां-तहां पड़े मिल रहे हैं। जहां का पुलिस महकमा ऐसा है वहां के अपराधियों कि क्या बल्ले-बल्ले होगी उसका अंदाजा आप खुद लगा लीजिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button