सभी खबरें
आदमखोर तेंदुए ने बालिका पर किया हमला, घटनास्थल पर हुई मौत

आदमखोर तेंदुए ने फिर उतारा बालिका को मौत के घाट

अमझेरा थाना अंतर्गत ग्राम हाथीपाव में गत रात्रि करीब 3 बजे की घटना मकान का काम चलने से घर के बाहर सो रही बच्ची हजारी (ज्योति) पिता मुकेश को तेंदुए ने दबोच लिया.
तेंदुए ने बच्ची की गर्दन पर हमला किया बच्ची की आवाज सुनकर पास सो रहे माता पिता जाग गए. किसी तरह तेंदुए से बच्ची को छुड़ा लिया लेकिन घटना स्थलपर ही दम तोड़ दिया था पिता ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई
बच्ची को पोस्ट मोर्टेम के लिये अमझेरा अस्पताल लाया गया।

घटना स्थल पर 2 बच्चे और माता पिता घर के बाहर सो रहे थे जिसमें से हजारी नाम की बालिका को तेंदुए के द्वारा हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया..
बताया जा रहा है कि तेंदुए ने एक बकरा ओर एक मुर्गे पर भी हमला कर उसे भी अपना भोजन बनाया फिर बच्ची पर हमला किया।





