11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से चर्चा
.jpeg)
नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से कोरोना पर विशेष चर्चा करेंगे। कोरोना(Corona) महामारी काल से ऐसा तीसरी बार हो रहा है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्री (Chief Ministers) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(Video Confrencing) के जरिए चर्चा करने जा रहे हैं.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 मार्च और 3 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्रियों से चर्चा की थी. इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि इस दौरान हमारा फोकस टेस्टिंग (Testing)और क्वॉरेंटाइन (Quarantine) सुविधाओं पर होना चाहिए.
प्रधानमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से गुजारिश की है कि जिला स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट(Crisis Management) का काम किया जाए. इस महामारी के दौरान कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे.
अब देखना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल( 11 April) यानी शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ क्या चर्चा करेंगे.




