भोपाल :- पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व जनसंपर्क मंत्री ने इंदौर में डॉक्टरों पर हुए हमले की निंदा की
.jpeg)
भोपाल/ गरिमा श्रीवास्तव:- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर के माध्यम से इंदौर में डॉक्टरों के साथ हुई अमानवीय कृत्य की निंदा की है.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि ऐसी घटनाओं से प्रदेश शहर और पूरा देश शर्मसार हो रहा है. सरकार से अपील करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रशासन डॉक्टर्स व सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें. वह ऐसी घटनाओं को रोकने के पुख्ता इंतजाम करें.

साथ ही साथ यह भी कहा कि संकट की इस घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सुरक्षा कर रहे हैं व अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों व प्रशासन के अधिकारियों का सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए. हुआ उनके सेवा के जज्बे को सलाम करना चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी इंदौर में हुए घटना की निंदा की है. पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों को हमारे यहां भगवान बताया गया है. इस भीषण महामारी के दौर में सभी स्वास्थ्य कर्मी हमारे लिए भगवान समान है. कल इंदौर में हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं. और मध्य प्रदेश सरकार स सभी स्वास्थ्य कर्मियों कोरोना फाइटरों की सुरक्षा की मांग करता हूं




