सभी खबरें

कोरोना का कहर, अभी तो बुरा दौर आना बाकी, और बिगड़ेंगे हालात, इस दिग्गज ने चेताया…..!

शेयर बाजार – कोरोना वायरस के चलते एक बार फिर दुनिया भर में मंदी की आहट हैं। अर्थव्यवस्था बुरी तरह से चोपट हो गई हैं। ज़्यादातर देशों में अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता हैं। एशियाई और यूरोपीय बाजारों में गिरावट जारी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में ये हालात और बिगड़ सकते हैैं। 

वहीं, इन सबके बीच दिग्गज अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने चेतावनी दी है कि अभी इससे भी बुरा वक्त आ सकता हैं। 

रोजर्स होल्डिंग्स इंक के चेयरमैन का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते बाजार पर तीन तरह से मार पड़ेगी। पहला, अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा। दूसरा, कर्ज बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा और तीसरा, अभी ब्याज की कम दरें बढ़ने के बाद काफी नुकसान पहुंचाएंगी।

रोजर्स होल्डिंग्स इंक के चेयरमैन ने कहा कि शेयर बाजार में अभी गिरावट का दौर जारी है, लेकिन, बुरा दौर आना बाकी हैं। उन्होंने कहा कि, 'अगले दो साल में मैं अपनी जिंदगी में बाजार की सबसे बड़ी मंदी देखने जा रहा हूं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button