1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने की Sucide, कुछ भी कहने से बच रहा है प्रशासन

भोपाल: मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शाम 7 बजे कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में घटी है।

बताया जा रहा है कि जब तक सविता परमार को फंदे से उतारा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वहीं, घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामलें में बोलने से बच रहा है। मामला हाई प्रोफाइल परिवार से होने के कारण प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा हैं। जबकि, पुलिस अधिकारी भी कुछ बताने से बच रहे है।

फिलहाल मंत्री इंदर सिंह परमार का भी फोन बंद बताया जा रहा है, इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।