1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सुनाया जा सकता है बड़ा फैसला

भोपाल : लंबे समय से अटके त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा बड़ा फैसला सुनाया जा सकता है। इस मामले में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की आज की सुनवाई पर सबकी नजरे टिकी हुई हैं।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश में पिछले लगभग साल से 23 हजार पंचायत सीटें खाली होने पर भी हैरानी जताई है। इसके अलावा कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई करते हुए ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी ट्रिपल टेस्ट रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, कोर्ट ने बीते दिन हुई सुनवाई में कहा है कि यदि कोर्ट ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होता है तो ओबीसी आरक्षण के बिना चुनाव कराए जाएंगे।

ऐसे में आज होने वाली सुनवाई काफी महत्वपूर्व मानी जा रहीं है। कहा जा रहा है कि कोर्ट आज इस मामलें में बड़ा फैसला सुना सकता है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।