सभी खबरें

Jabalpur : कांग्रेस राज में खूब हो रहा विकास ! आधे-अधूरे रोड के भी ले लिए पूरे पैसे, रोड भी ऐसी बनाई की 6 महीने में ही हो गई जर्जर

  • सरपंच द्वारा बनाई गई हैं घटिया सड़कें
  • सारी सड़कें 6 महीने में ही हो गई जर्जर
  • कई सालों से अधूरा पड़ा है भवन निर्माण

 

Jabalpur, Gautam Kumar : जबलपुर जिले के मंझौली तहसील के रोसरा गाँव में लाखों की लागत से बनाई जा रही है घटिया सड़के। इसी तहसील से पहले भी आ चुकीं है और भी घपलों की शिकायत। जनपद सीईओ से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई सुनवाई।

मंझौली तहसील के ग्राम पंचायत रोसरा में विगत 4 साल में 15 सीसी रोड बनाई गई है। इन सभी रोड का निर्माण घटिया और कमजोर है। सभी रोड टूट चुकी है और सीमेंट की जगह बस धुल उड़ती दिखाई दे रही है।
 
यह रोड ग्रामवासी बृजलाल के घर से पीडब्ल्यूडी तक बनाया जा रहा है। इस रोड की मोटाई 4 इंची है।

   

 

रोसरा पंचायत में करीब 4 सालों में 15 सीसी रोड बनाई गई हैं। जो भी रोड बनाई गई है वह घटिया, कमजोर एवं बेकार गुणवत्ता की ही बनाई गई है। रोड का निर्माण इतना घटिया था कि यह दो ही साल में दम तोड़ चुकी है। इसकी गुट्टी उखड़ चुकी है और डस्ट उड़ रही है।
यहाँ ग्राम पंचायत द्वारा 17 नवंबर को जो सी सी रोड ग्रामवासी विरजन के घर से छोटे भूमिया के घर तक बनाई गई है वह भी 6 महीने में दम तोड़ चुकी है। रोड में दरार आ गई है और वह टूट चुकी है।

ऐसा ही एक रोड ग्रामवासी धनु पंडा के घर से खेरमाई तक बनाई गई है वह भी टूट चुकी है। इन मामलों में जब हमने सहायक सचिव रघुवीर दुबे से बात काफ्रने की कोशिश की तो उन्होंने हमारा फ़ोन ही नहीं उठाया |

जो रोड बना ही नहीं उसका भी लगा दिया बिल
एक बिल में बताया गया है कि ग्राम वासी धन्नू  के घर से खेरमाई तक सीसी रोड बनवाया गया है। लेकिन ऐसी कोई सीसी रोड है ही नहीं। है भी तो वह आधा-अधूरा है जिसकी कोई भी जानकारी बिल में नहीं दी गई है। ग्राम पंचायत रोसरा में जो 15 सीसी रोड बनाई गई हैं वह सभी 3 इंच की बनाई गई है। इनका निर्माण इतना घटिया था कि यह सभी रोड डीएम तोड़ चुकी हैं। इसके अलावा जो नए रोड बनाये जा रहे हैं उनमे भी निर्माण सामग्री और क्वालिटी को अनदेखा किया गया है।

कई सालों से अधूरा पड़ा है स्कूल का निर्माण
स्कूल भवन के निर्माण के लिए वर्ष 2013 में ही राशी आवंटित की गई थी, जिसके बाद पहली किश्त निकालकर थोड़ा सा काम भी करवाया गया, लेकिन उसके बाद सरपंच बदल गए और स्कूल का निर्माण होता ही रह गया।

https://thelokniti.com/news/construction-of-school-building-has-been-incomplete-for-eight-years-jabalpur-manjhauli-rosra-the-lokniti
लोगों को उम्मीद थी कि शायद सरपंच बदलने के बाद स्कूल का निर्माण हो जाये लेकिन काफी शिकायतों के बाद भी यह संभव नहीं हो पाया है। इसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है लेकिन आज तक स्कूल नहीं बन पाया है।

इन सभी ख़बरों की अगर गहनता से जांच की जाए तो पुरे तहसील में कई सारे घपले खुल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button