Chennai :- इंडियन 2 के सेट पर बड़ा हादसा, तीन की हुई मौत, 10 गंभीर रूप से घायल

- कमल हासन के सेट पर बड़ा हादसा
- 3 की मौत 10 घायल
- सेट पर अचानक गिरा क्रेन
चेन्नई / गरिमा श्रीवास्तव :- कमल हासन(Kamal Hasan) के इंडियन 2(Indian-2) के सेट पर बड़ा हादसा हो गया। चेन्नई(Chennai) में शूटिंग के दौरान क्रेन गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बुधवार को फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सेट पर एक क्रेन काम कर रहे लोगों पर गिर गई। जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।
यह हादसा ईवीपी फिल्म सिटी के नज़दीक हुआ। हादसे में मधु,कृष्णा और चंद्रन की मौत हो गई। इंडियन 2 एस शंकर द्वारा निर्देशित फिल्म है। इंडियन के ज़बरदस्त कमाई के बाद इंडियन का सीक्वल बनाया जा रहा है जिसमे कमल हासन लीड रोले में रहेंगे। कमल हासन हादसे के दौरान सेट पर ही मौजूद थे. वह घायलों के साथ अस्पताल में मौजूद हैं।
कमल हासन ने अपने ट्वीट के ज़रिये दिवंगत आत्मा के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही साथ घायलों के प्रति उम्मीद जगाई है कि कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।


.jpeg)

