भोपाल एअरपोर्ट पर हंगामा काटने वाला आरोपी हिरासत में कर रहा नाटक, खुद काटे बाल, लगाए "जय श्री राम" के नारे

भोपाल एअरपोर्ट पर हंगामा काटने वाला आरोपी हिरासत में कर रहा नाटक, खुद काटे बाल, लगाए नारे
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बवाल काटने वाले और हेलिकॉप्टर के कांच के शीशे तोड़ने वाले आरोपी योगेश त्रिपाठी ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर बवाल काटा। जब पुलिस उसको मेडिकल के लिए ले जाने लगी तो झूमने लगा।
खबर मिली है कि पुलिस को उसे ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी रास्ते में आरोपी योगेश ने एक ्रपुलिसकर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी तरह तरह के ड्रामे कर रहा है।
लगाए धार्मिक नारे
जब उसे मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था तो भी इसका नजारा देखने को मिला जब वह बेहोशी का बहाना बनाने लगा। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सोमवार की रात में धार्मिक नारे लगाए। जयश्री राम बांके बिहारी की जय के नारे रात में लगाता रहा और बाद में खुद से ही अपने बाल काटे और रात में दूध भी पिया।
रविवार का है वाकया
दरअसल रविवार को भोपाल एअरपोर्ट से आरोपी को पकड़ा गया है जो ऑपरेशनल रनवे क्षेत्र में घुसनें की कोशिश कर रहा था।
आरोपी ने एयरपोर्ट के ऑपरेशनल रनवे क्षेत्र में प्रवेश किया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने उसे हिरासत में ले लिया था ।
यात्रियों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़
इस तरह किसी व्यक्ति का ऑपरेशनल रनवे तक पहुंच जाना एअरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाता हैए यहा वाकई सुरक्षा की पोल खोलता है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा
साथ ही संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
5 लोगों को सस्पेंड किया
इस घटना मे लापरवाही बरतनें के लिए 5 लोगों को सस्पेंड किया गया है जिसमें 3 पुलिसकर्मी और 2 एअरपोर्ट के कर्मचारी शमिल हैं।




