Budget 2020 : LIC की हिस्सेदारी बेचने का कड़ा विरोध , कर्मचारी करेंगे देशव्यापी आंदोलन

Bhopal Desk, Gautam :- शुक्रवार को पेश किये गए बजट में वित्त मंत्री ने LIC की हिस्सेदारी बेचने की बात कही थी। इसका विरोध अभी से शुरू हो गया है। इसको लेकर LIC के कर्मचारियों ने 4 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल बुलाया है।
बजट पेश करने के दौरान ऐलान किया गया था कि सरकार LIC में अपनी हिस्सेदारी बेचने वाली है। इसके लिए सरकार IPO लेकर आ रही है। बता दें कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। एलआईसी का देश के जीवन बीमा बाजार पर करीब तीन-चौथाई कब्जा है।
सरकार के फैसले का कड़ा विरोध
एलआईसी के विनिवेश के फैसले का विरोध करते हुए जीवन बीमा निगम कर्मचारी एसोसिएशन के कोलकाता डिविजन के उपाध्यक्ष प्रदीप मुखर्जी ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “हम मंगलवार को सवा 12 बजे से सवा एक बजे तक एक घंटे की हड़ताल करेंगे। हम उसके बाद अपने सभी कार्यालयों में प्रदर्शन भी आयोजित करेंगे। “
एलआईसी के आंशिक विनिवेश के प्रस्ताव को राष्ट्रहित के खिलाफ बताते हुए मुखर्जी ने कहा कि यह कंपनी इस समय पूंजी के मामले में भारत की सबसे बड़ी वित्तीय कंपनी है, जो भारतीय स्टेट बैंक को भी पीछे छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि इसका विनिवेश राष्ट्रीय हितों के खिलाफ है।
ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाईज एसोसिएशन (AIIEA) ने भी सरकार के इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि पहले तीन या चार फरवरी को एक घंटे की हड़ताल की जाएगी।
.jpg)



