MP कांग्रेस जिला अध्यक्ष को महिला ने दी जान से मारने की धमकी: कहा- गोली मार कर उड़ा दूंगी चीथड़े, अश्लील गालियां देते हुए काटा फोन

पन्ना। मध्यप्रदेश में विपक्षी नेताओं को जान से मरने की धमकी देना वाला मामला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक बाद फिर पन्ना जिले की कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक को रानी पाठ नाम की महिला ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने फोन से धमकी देने वाले पर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की विवेचना कर रही है। इन दिनों पन्ना जिला में कांग्रेस की नवगठित कार्यकारणी को लेकर गहमा गहमी का माहौल है। जबसे जम्बो कार्यकारणी का गठन हुआ तबसे स्थानीय कांग्रेस नेता और जिलाध्यक्ष सुर्खियों में है। आज कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को जानकारी देते हुए शारदा पाठक ने बताया है कि एक मोबाइल नंबर से फोन आया, उठा नहीं पाने के बाद जब सुबह फोन लगाया तो कहा कि मैं रानी पाठक बोल रही हूं। गोली मार कर चीथड़े उड़ा दूंगी किसी काम के लायक नहीं रहोगी। जिलाध्यक्ष शारदा पाठक ने कहा कि मेरी तुमसे क्या बुराई है तो अश्लील गालियां देते हुए फोन काट दिया। इसके बाद शारदा पाठक ने शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया है।




