सभी खबरें

जबलपुर में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला ने तोड़ा दम, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। प्रदेश के 6 जिलों में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा फैला हैं। अब तक 02 (एक इंदौर, एक उज्जैन) की मौत, 39 पॉजिटिव संक्रमित मिले हैं। जिसमें जबलपुर: 08, इंदौर: 20, भोपाल-03, उज्जैन : 04, शिवपुरी-02, ग्वालियर-02 कोरोना पॉजिटिव पाये गए। 

इसी बीच जबलपुर में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला की मौत की खबर सामने आई हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला मूलतः शहडोल की रहने वाली थी और उसे 2 दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। 

कहा जा रहा है कि पति के सऊदी अरब से वापस आने के कुछ दिन बाद महिला की हालात बिगड़ी थी। जिसके बाद उस महिला को उपचार के लिए शहडोल जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन महिला की हालत बिगड़ने के बाद महिला को उपचार के लिए जबलपुर रैफर किया था।

गौरतलब है कि महिला को सर्दी खांसी व सांस लेने में तकलीफ थी। लिहाजा उसकी रिपोर्ट आईसीएमआर भेजी गई थी जहां से उसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button