सभी खबरें

भाजपा न.पा.अध्यक्ष के भतीजे पर विधवा महिला ने लगाया आरोप दुष्कर्म कर छोड़कर भागा, FIR दर्ज

भाजपा न.पा.अध्यक्ष के भतीजे पर विधवा महिला ने लगाया आरोप दुष्कर्म कर छोड़कर भागा, FIR दर्ज

 

भोपाल:

ग्राम सोडलपुर की महिला का विवाह बबलू जाधव से 2011 में हुआ था। बबलू जाधव का दिनांक 30.05.2017 को निधन हो जाने के बाद महिला अपने मायके ससुराल सोडलपुुुर आकर रहने लगी। महिला की दो बेटियां भी है एक 8 साल दूसरी 6 साल की। इसी दौरान उसकी मुलाकात महेंद्र जैन निवासी भादूगांव से हुई और धीरे-धीरे उनकी बाते होने लगी। महिला ने बताया कि “महेंद्र ने मेरी मां और भाई को भी यही कहा कि वह शादी शुदा है और आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं अपनी पत्नि से परेशान हूं। मेरे परिवार वालो ने कहा कि पहले तलाक ले लो फिर शादी करना। महेंद्र मान गया फिर महेंद्र मेरे लिए ग्राम सोडलपुर में सरकारी स्कूल के पास झोपडी बना दी। मेरे से मिलने आने लगा। इस दौरान मेरे साथ कई बार संबंध भी बनाए, में महेंद्र को हमेशा कहती रही कि शादी कब करेंगे। वह टालता रहा और न ही कही मेरा विवाह होने दिया। सन 2020 में गर्भवती हो गई मैने महेंद्र से फिर कहा कि मै तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं तब भी महेंद्र ने कहा कि परेशान मत हो मै तुमसे शादी करुंगा। 25.02.2021 को मेरे बेटे का जन्म हुआ तब भी वह मुझे दिलासा देता रहा। मेरे बेटे जन्म के 4 महिने बाद से महेंद्र ने आना जाना बंद हो गया। अब मेरी मम्मी की तबियत खराब रहती है।”

 

महिला ने अपनी बुआ की लड़की मालती के साथ आकर थाने में रिर्पोट दर्ज कराई एवं उचित कार्यवाही की मांग की है।आज महिला के पास आजीविका की परेशानी है। उसके पास पहले से दो बेटियां और महेद्र से उसके पास 6 माह का बेटा भी है। इनके साथ कैसे अपना भरण पोषण कर पा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महेद्र जैन हरदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के भतीजे भी लगते है। इस मामले मे जब सुरेंद्र जैन से चर्चा की तो उन्होने कहा कि “मामले में निष्पक्ष कार्यवाही हो जो जैसा करेगा उसे वैसा ही भरना होगा। मे उस परिवार से 30 साल से अलग रहता हूं अब किसी प्रकार का कोई संबंध नही है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मेरा कोई हस्तक्षेप नही है।”

 

आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह नही मिला। तलाश अभी भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button