सभी खबरें

जब ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर के क्षेत्र में दुकानदारों ने मांगी भीख, मिला कांग्रेस का साथ, ये है पूरा मामला

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर ज़िले के हजीरा सब्जी मंडी के इंटक मैदान में बनाए गए हॉकर्स जोन में विस्थापित किए जाने का मामला अब सड़कों पर है।

दरअसल, यहां के दुकानदार इंटक मैदान में बनाए गए हॉकर्स जोन में विस्थापित किए जाने से नाराज हैं। बहुत से दुकानदार इसका विरोध कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस समर्थन दे रही है।

कांग्रेस पुरानी हजीरा सब्जी मंडी में लगातार धरने पर है, आंदोलन की कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के नेतृत्व में दुकानदारों ने सड़कों पर भीख मांगी।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास सत्ता है ताकत है डंडे हैं लेकिन हमारे पास हौसला है। उनके डंडे हमारी पीठ तब तक सहेगी जब तक गरीब को न्याय नहीं मिल जाता।

बता दे कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की विधानसभा क्षेत्र में स्थित हजीरा सब्जी मंडी को शिफ्ट किया गया हैं। 

कांग्रेस का आरोप है कि ये लोग बरसों से बैठकर जहां रोजी रोटी कमा रहे थे वहाँ से भगा दिया है। नई जगह कोई धंधा नहीं हैं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और शिवराज सरकार ने गरीबों को बसाने की जगह उजाड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button