जब शिवराज सरकार से बोले अमिताभ बच्चन, कर दीजिए ना इनका तबादला, क्या जाता है आपका?

मध्यप्रदेश/मंदसौर – मंगलवार को मंदसौर में यातायात पुलिस में आरक्षक विवेक परमार कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 25 लाख रुपए जीते। इस दौरान विवेक परमार से अमिताभ बच्चन ने परिवार के बारे में पूछा तो उनका दर्द छलक पड़ा और अपने दिल का हाल सुनाते हुए उन्होंने कह कि मैं और पत्नी एक ही विभाग में हैं, लेकिन पत्नी ग्वालियर और मैं मंदसौर में पदस्थ हूं। कुछ कारणों से हमारी पोस्टिंग एक जगह नहीं हो सकती हैं।
फिर क्या था विवेक परमार की इस पीढ़ा को सुनकर सदी के महानायक ने इनके तबादलें को लेकर शिवराज सरकार से अपील कर दी। अमिताभ बच्चन ने अपने ही अंदाज में उनके तबादलें की अपील करते हुए कहा की पति-पत्नी की पोस्टिंग मंदसौर में कर दीजिए ना। क्या जाता है आपका?
इतना ही नहीं मंदसौर से बीजेपी विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इनके तबादलें की मांग की।
यशपाल सिंह सिसौदिया ने ट्वीट करते हुए लिखा की – मेरी विधानसभा क्षेत्र मंदसौर मुख्यालय पर यातायात पुलिस विभाग में पदस्थ श्री विवेक को केबीसी में 5 जनवरी 2021 को @SrBachchan जी के साथ बैठने का गौरव प्राप्त होगा, मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी आग्रह विवेक की समस्या का समाधान करने के आदेश प्रदान करें। @DGP_MP


.jpeg)

