विवादों से हर वक़्त घिरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज जन्मदिवस ,पढ़ें पूरी खबर

भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :-पश्चिम बंगाल की वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आज जन्मदिन है , 5 जनवरी 1955 को कोलकाता में मध्यवर्गीय परिवार में उनका जन्म हुआ।बहुत काम उम्र में ममता ने अपने पिता को खो दिया।
ममता बनर्जी का हमेशा से राजनीति में जाने का शौक था। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने राजनैतिक गतिविधियों से राजनीति में कदम जमाना शुरू कर दिया। 1970 में पहली बार ममता ने राजनीति में अपने कदम रखे , अपने शब्दों से हमेशा विवादों में घिरी ममता को उनके राजनैतिक प्रियजनों ने ” दीदी “नाम दिया।
इनके शब्द इनके बोल हर वक़्त इनके सामने मुश्किल खड़े कर देते हैं ,पर फिर भी ममता हर परिस्थितियों का सामना करती हैं ,
पहली बार वे तब विवाद में आई जब साल 1991 में नरसिम्हा राव की सरकार में उन्हें मानव संसाधन विकास, युवा मामले और खेल के साथ ही महिला और बाल विकास राज्य मंत्री बनाया गया। खेल मंत्री के तौर पर उन्होंने देश में खेलों की दशा सुधारने को लेकर सरकार से मतभेद होने पर इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। इस कारण 1993 में उन्हें इस मंत्रालय से विदा कर दिया गया।
हाल ही में हुए CAA प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा ने जब उनसे कुछ प्रश्न किये तो वह अपने बोल के कारण फिर से विवादों में घिर गईं। एक कार्यक्रम में प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय की छात्रा तानिया भारद्वाज ने पूरे दर्शकों के सामने खुले तौर पर ममता बनर्जी से सवाल पूछे ,उस छात्रा पर बनर्जी ने सीपीआई कैडर और माओवादी होने का आरोप लगा दिया था। जिसके कारण माहौल काफी गरम हो गया।
अक्सर सुर्खियां बटोरती यह राजनैतिक दीदी आज 65 वर्ष की हो गई। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित अन्य पार्टी के नेताओं ने भी आज उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।


.jpeg)

