सभी खबरें

मौसम ने बदला मूड तापमान में गिरावट

  • ग्वालियर में घना कोहरा, दिल्ली से आने वाली अधिकांश ट्रेन लेट
  • भोपाल में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने कप कपाया 

भोपाल/ग्वालियर। पूरे प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। ग्वालियर में धुंध के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भोपाल में शनिवार को कोहरा तो नहीं पड़ा, लेकिन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठिठुरा दिया है। 

ग्वालियर के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, शनिवार को सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। जिसके वजह से बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली उत्तरी हवा भी होगी। इतना ही नहीं, दिन में उत्तरी हवा चलने से लोग ठिठुरन का अहसास करेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 3 दिन घने कोहरे का असर रहेगा। इस साल अभी तक सीजन में सिर्फ एक ही दिन घना कोहरा छाया था।

यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत

कोहरे से वाहन, ट्रेन और फ्लाइट प्रभावित होंगी। जिससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। शनिवार से पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में रहेगा। दिल्ली, आगरा और मथुरा तक घना कोहरा रह सकता है। इसके मद्देनजर रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में कई ट्रेनें रद्द की जा सकती हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

आगे क्या: बादल छटेंगे, बढ़ेगी सर्दी : मौसम विज्ञानी एके शुक्ला के मुताबिक राजस्थान के ऊपर बने प्रेरित चक्रवात का असर खत्म हो चुका है। इससे अब बादल छंट जाएंगे। बादल छंटते ही अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी, साथ ही कोहरा छाएगा।

कहां कितना तापमान

शहर    पचमढ़ी शिवपुरी ग्वालियर  भोपाल इंदौर
अधिकतम  21.8  27.0 23.6 25.0 25.4
न्यूनतम    9.0 9.7 13.8 13.8 13.5

ओलावृष्टि: फसलों की क्षति का सर्वे कराएगी सरकार: कमलनाथ
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को किसानों को नहीं घबराने की बात करते हुए ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में कई हिस्सों में अचानक बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान की जानकारी मिली है। किसान चिंतित न हो। सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है। प्रशासन को फसलों के नुकसान के सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button