सभी खबरें

नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में 100 नहीं बल्कि 8 करोड़ ही खर्च हुए – विजय रुपानी 

24 -25 फरवरी को भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए थे। उनके इस कार्यक्रम को” नमस्ते ट्रंप” का नाम दिया गया था। राजनैतिक गलियारों में यह खबर थी कि इस दौरे पर भारतीय सरकार ने 100 करोड रुपए खर्च किए  हैं। जिसे लेकर अब गुजरात सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आज दावा किया है कि इस पर मात्र लगभग 8 करोड रुपए ही खर्च हुए हैं।मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा में कहा कि ट्रंप की यात्रा पर 100 करोड़ खर्च  होने के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने इस पर मात्र चार करोड़ और अहमदाबाद महानगर पालिका ने लगभग इतनी ही राशि खर्च की है। सड़क आदि बनाने का काम बजटीय प्रावधान के अनुरूप ही हुआ है। 
 मालूम हो कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा के तहत 24 फरवरी को ट्रंप कुछ ही घंटों के लिए गुजरात आए थे। 
गुजरात हवाई अड्डे से वे साबरमती आश्रम गए थे और फिर वहां से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप में शिरकत करने के बाद आगरा होते हुए वह नई दिल्ली चले गए थे। बता दें कि कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया था कि इन तैयारियों पर ही 100 करोड रुपए की राशि खर्च कर दी गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने इस खर्च को लेकर केंद्र तथा गुजरात सरकार पर निशाना साधा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button