सभी खबरें

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 3 बार की सांसद रत्ना सिंह भाजपा में होंगी शामिल 

उत्तर प्रदेश में एक फिर कांग्रेस को बड़ा झटका

प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा का थामेंगी दामन  

उत्तर प्रदेश में एक फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लग चुका है | दरअसल, प्रतापगढ़ से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह भाजपा में शामिल होने जा रहीं हैं |  बता दें कि रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री राजा दिनेश सिंह की बेटी हैं | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वह आज मंगलवार को भाजपा की सदस्यता लेंगी |

इसके तहत, प्रतापगढ़ के गड़वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव में सहयोगी अपना दल के उम्मीदवार राजकुमार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी | इसी सभा में राजकुमारी रत्ना सिंह भी मंच पर पहुंच चुकी हैं, जो अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामेंगी | साथ में उनके पुत्र भुवन्यु सिंह भी मौजूद हैं |

बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह प्रतापगढ़ संसदीय सीट से 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं | हालाँकि, उन्हें साल 2014 और 2019 में लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा है | उनके पिता राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार सांसद रह चुके हैं | रत्ना का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है | इनके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे और पिता राजा दिनेश सिंह इंदिरा गांधी सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं |

इसी के तहत साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रतापगढ़ से प्रमोद तिवारी की मजबूत दावेदारी के बाद भी रत्ना सिंह को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा गया था | अब संजय सिंह के बाद कांग्रेस को यह तीसरा बड़ा झटका लगा है | 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button