उत्तर प्रदेश : बरेली पहुंचते ही भाजपा विधायक की बेटी पर हुआ हमला
भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी पर हमला
अंतरजातीय प्रेम विवाह (Inter Caste Marriage) के बाद चर्चा में आईं बरेली (Bareilly) से भाजपा विधायक (BJP MLA) राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा (Sakshi Mishra) पर शनिवार को हमले की खबर सामने आई है | यह घटना बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के वीरसावरकर नगर की बताई जा रही है | खबरों की मानें तो, साक्षी और अजितेश गुपचुप तरीके से बरेली (Bareilly) पहुंचे |
इस घटना की पुष्टि साक्षी मिश्रा द्वारा खुद न्यूज़ चैनल से बात-चीत के दौरान की गई है | दरअसल, अजितेश के पड़ोस में रहने वाली योगिता त्रिपाठी पर साक्षी मिश्रा द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है | इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साक्षी पड़ोसी के घर से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रहीं हैं |
साक्षी मिश्रा ने यह आरोप लगाया है कि बरेली पहुंचने पर योगिता उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया में गलत कमेंट लिख रही थीं | उन्होंने जानकारी व्यक्त की है कि इस बाबत पूछने पर योगिता ने उनके ऊपर जान-लेवा हमला किया है |
बताया जा रहा है कि मामला नोकझोंक के बाद मारपीट में तब्दील हो गया | साक्षी कहती हैं कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं | इस मामले को लेकर साक्षी ने जानकारी दी है कि उनके द्वारा योगिता और उनके पति अंशुमान त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी गई है |