नगरीय निकाय चुनाव : जल्द कांग्रेस करेगी उम्मीदवारों की घोषणा, कमलनाथ ने बुलाई बड़ी बैठक

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में भले ही नगरीय निकाय चुनाव को अभी टाल दिया गया हो, लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव को जीतने की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की जल्द घोषणा करने की तैयारी कर ली हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने 5 जनवरी को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में कमलनाथ निकाय चुनाव की रणनीति बताएंगे। पार्टी विधायकों को भी उम्मीदवार बना सकती हैं। उम्मीदवारों के चयन की गाइडलाइन क्या होगी, इस पर भी चर्चा की जाएगी। बता दे कि इस बैठक में सभी नगर निगमों के प्रभारियों के अलावा जिला अध्यक्षों को भी बुलाया गया हैं।
खास बात ये है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब अपनी तरफ से उम्मीदवारों के लिए सर्वे नहीं कराएगी। जिला चयन समितियों को पार्टी ने सारे अधिकार दे दिए हैं। जिला चयन समिति अपनी तरफ से उम्मीदवारों का आंकलन कर पैनल में शामिल करेगी। जिला कमेटी ही अपने स्तर पर स्थानीय सर्वे के आधार पर उम्मीदवार तलाशेगी। नगर निगम के महापौर का फैसला भी जिला कमेटी ही करेगी। जहां पर उम्मीदवार ज्यादा होंगे या उम्मीदवारों को लेकर कुछ विवाद होगा वे सारे मामले पीसीसी को भेज दिए जाएंगे। पीसीसी उन मामलों में अंतिम निर्णय लेगी।




