23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अपनी सुरक्षा खुद करें, नहीं तो कभी भी हो जाएगी आपकी हत्या, या पुलिस कर देगी एनकाउंटर: अखिलेश यादव

अपनी सुरक्षा खुद करें, नहीं तो कभी भी हो जाएगी आपकी हत्या, या पुलिस कर देगी एनकाउंटर: अखिलेश यादव

लखनऊ – अखिलेश यादव के योगी सरकार के प्रीति कड़े तेवर देखने को मिले। यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को आधे हाथों लिया, साथ ही कुलदीप सिंह सेंगर को हत्या के मामले में क्लीन चिट मिलने और झांसी एनकाउंटर मामले पर योगी सरकार पर जमकर वार किया। 

अखिलेश यादव ने झांसी एनकाउंटर पर फिर से सवाल उठाते हुए कहा की पुष्पेंद्र यादव की मौत कहां हुई? जहां लूट की वारदात हुई, एनकाउंटर हुआ या फिर अस्पताल में मौत हुई?

अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा यूपी की जेलों में अन्याय हो रहा हैं। गोरखपुर में मुख्यमंत्री नवरात्रि का व्रत रखे रहे और गोरखपुर की जेल में तांडव हो गया, मुख्यमंत्री के गोरखपुर में रहते इतनी बड़ी घटना हो गई मुख्यमंत्री को पता तक नहीं चला। सब सीमा लांघ अन्याय हो रहा हैं। 

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी की भी हत्या हो सकती हैं। या तो बदमाश लूट के लिए गोली मार देंगे या फिर पुलिस एनकाउंटर कर देगी। इसलिए आप खुद सुरक्षित रहें, अपनी सुरक्षा खुद करें। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।