28 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

केंद्रीय मंत्री कहते है "गोली मारो", फिर उनका आदमी "गोलियां" चलाता है, पुलिस खड़ी रहती है – दिग्विजय सिंह

केंद्रीय मंत्री कहते है कि गोली मारो, फिर उनका आदमी गोलियां चलाता है, पुलिस खड़ी रहती है - दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश/इंदौर – दिल्ली में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के विरोध में हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने जमकर हमला बोला हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए ये हमला बोला। 

दिग्विजय सिंग्ज ने ट्वीट करते हुए लिखा की – हर क़दम CHRONOLGY के आधार पर चल रहा हैं। पहले अनुराग ठाकुर फिर गोपाल फिर आदित्य नाथ और अब कपिल गुजर। दिल्ली पुलिस मौन तमाशा देख रही हैं। Police Commissioner साहब को extension तो मिल ही गया। क्या हमें ग्रह युद्ध की तरफ़ धकेला जा रहा हैं?

सिंह का दिल्ली पुलिस पर हमला 

इंदौर में एक भाषण के दौरान दिग्विजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हमें 'एक और क्रोनोलॉजी का पता लग रहा हैं।  एक केंद्रीय मंत्री कहते है कि 'गोली मारो' और फिर उनका एक आदमी आता है और गोलियां चलाता है, पुलिस खड़ी रहती हैं। क्या आपने इस क्रोनोलॉजी को समझा? 

चुनाव आयोग पर सिंह ने उठाए सवाल 

दिग्विजय ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के मंत्री की भड़काऊ नारेबाजी के गंभीर मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें उचित दंड नहीं दिया हैं। यह एक गंभीर बयान था लेकिन चुनाव आयोग ने उसे कोई सजा नहीं दी। क्या आपने इस क्रोनोलॉजी को समझा?

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।