केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद बने जोबट सीट के रिटर्निंग आफिसर, कांग्रेस ने कहा, तत्काल स्थानांतरित किया जाए

- उपचुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू
- कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, की ये शिकायत
- एसडीएम नरवरिया काे तत्काल स्थानांतरित किया जाए
भोपाल : मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव, पृथ्वीपुर पर उपचुनाव होना है, जिसके तहत 30 अक्टूबर को मदतन होना है जबकि 2 नवंबर को इसके नतीजे आने है। लेकिन से पहले ही दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
दरअसल, कांग्रेस का आरोप है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दामाद एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया को जोबट विधानसभा सीट का रिटर्निंग आफिसर बनाया गया है। कांग्रेस का कहना है कि एसडीएम नरवरिया को रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किए जाने से बीजेपी उनका राजनीतिक इस्तेमाल कर सकती है। इसलिए चुनाव की पारदर्शी प्रक्रिया के लिए एसडीएम नरवरिया काे तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
कांग्रेस ने इस बात को लेकर चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी नेता के रिश्तेदार को अहम प्रशासनिक जिम्मेदारी दिए जाने से चुनाव की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ रही है। इसलिए उनका तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
बताया जा रहा है कि 4 अक्टूबर को इस संबंध में अलीराजपुर जिला कांगेस अध्यक्ष महेश पटेल ने एक लिखित शिकायत की थी, लेकिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश कांगेस ने शिकायत कर नरवरिया को हटाने की मांग की है।
.jpeg)
.jpeg)


