सभी खबरें

जंग का 41वां दिन : इंसानों के साथ अब जानवरों का रहना भी मुश्किल, जो बाइडेन ने पुतिन को लेकर कही ये बात

इंटरनेशनल डेस्क : रूस यूक्रेन जंग का आज 41वां दिन है। 4 अप्रैल को रूस ने रिहायशी इलाकों समेत 2 अस्पतालों, एक अनाथालय, 11 किंडरगार्टन और 12 स्कूल पर हमला किया।

रूसी हमले की वजह से इंसान तो इंसान जानवरों को भी जान का नुकसान उठाना पड़ा है। जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन यूएनिमल्स के मुताबिक, बोरोड्यांका शहर में खाना और पानी नहीं मिलने से एनिमल शेल्टर होम में 355 कुत्तों की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी तरफ मायकोलाइव के मेयर ऑलेक्जेडर सेनकेविच के मुताबिक, बीते रोज शहर पर रूसी हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोग घायल है।

बताया जा रहा है कि रूसी सेना धीरे-धीरे यूक्रेन के कुछ इलाकों से पीछे हट रही है। 

इधर, रूस द्वारा जारी हमलो के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल बताते हुए उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। बाइडेन ने कहा- बुका में जो हुआ वह भयानक है और सभी ने इसे देखा है।

उधर, यूक्रेन के प्रॉसिक्यूटर जनरल का कहना है कि बोरोड्यांका शहर के हालात बुचा से भी बदतर हैं। हालांकि, उन्होंने मरने वालों का आंकड़ा नहीं दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button