सभी खबरें

विकास दुबे गिरफ्तारी:- बुधवार रात उज्जैन कलेक्टर और एसपी हड़बड़ी में पहुंचे थे महाकाल, यह सब कहीं गिरफ्तारी की पटकथा का हिस्सा तो नहीं..??

Bhopal Desk:Garima Srivastav

विकास दुबे के गिरफ्तारी के बाद चारों तरफ राजनीति शुरू हो गई है विपक्ष लगातार मध्य प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रहा है.. तो वहीं लोगों की तरफ से भी बड़े बड़े सवाल किए जा रहे हैं..

 आपको बता दें कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी मनोज कुमार सिंह बड़ी हड़बड़ी में महाकाल मंदिर पहुंचे थे.. (दर्शन के लिए नहीं) जिसके बाद इन दोनों लोगों ने देर तक एक कक्ष में मंत्रणा की. और फिर 9 जुलाई यानि गुरुवार सुबह विकास दुबे गिरफ्तार हो गया..

 लोगों का कहना है कि इस मामले पर मतलब इंटेलिजेंस की सूचना थी..या यह सब कहीं गिरफ्तारी की पटकथा का हिस्सा तो नहीं..??

 पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी ट्वीट कर कहा कि अब शिवराज और नरोत्तम मिश्रा को जवाब देना ही होगा…

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1281113907734560768?s=19

 आपको बता दें कि आज कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन के महाकाल मंदिर से की गई है.. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सवाल उठाए हैं कि यह गिरफ्तारी है या सरेंडर पहले यह कंफर्म किया जाए… तो वहीं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सीबीआई जांच की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button