सभी खबरें

खरगोन/बड़वाह:-एक की मौत के बाद दो नए संक्रमितो की पुष्टि, बाजार फ़िर भी चालू

एक की मौत के बाद दो नए संक्रमितो की पुष्टि, बाजार फ़िर भी चालू

 खरगोन / बड़वाह से लोकेश कोचले की रिपोर्ट:- गत दिनो 23 जून को बड़वाह के वार्ड क्रमांक 17 कि महिला को तबियत बिगड़ने के उपरांत खरगोन हॉस्पिटल में उपचार हेतु  भेजा गया था,जहा उपचार के दौरान अगले ही दिन महिला ने दम तोड़ दिया था।

2 दिन बाद रिपोर्ट मे आया कि महिला कोरोना संक्रमित थी। यह बड़वाह का पहला केस था, प्रसाशन के द्वारा वार्ड क्रमांक 17 को कन्टेन्टमेट एरिया घोषित करके सील कर दिया गया, व महिला के परिजनो के अलावा उसके सम्पर्क मे कौन कौन आया उसकी जाँच शुरू कर दी गयी। 
इस बीच कल रात उसी वार्ड क्रमांक 17 मे दो नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियो कि पुष्टि हुई है,जिसमे एक 32 वर्षीय व दूसरा 50 वर्षीय पुरुष है।
अब तक बड़वाह मे तीन कोरोना पॉजिटिव हो चुके है जिसमे से एक कि मृत्यु हो चुकी है,बावजूद इसके वार्ड क्रमाँक 17 को छोड़कर पूरे बड़वाह शहर मे लॉक डाउन पूर्ण रूप से प्रभावी नही है।
सुबह 7 बजे से शाम 7 तक लगातार बाजार चालू रहता है जिसमे किराना दुकान से लेकर मोबाइल शॉप,सलून आदि दुकाने चालू है।
दुकानदारी चालू होते ही शाम तक पुरा शहर आवाजाही से भरा रहता है, सोशल डिस्टेंसिंग के तो क्या ही कहने।
बड़वाह शहर कि आवाजाही को देखकर ऐसा लगता है जैसे बड़वाह प्रसाशन वायरस के संक्रमण को गंभीरता से लेता हुआ नही दिख रहा है,जिस तरह लॉक डाउन कि शुरुआत कि गयी थी वह लॉक डाउन समय से पहले दम तोड़ता हुआ दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button