सभी खबरें

मंदसौर में होली पर छाया मातम, तालाब में नहाने गए 11वीं के 2 छात्रों की हुई मौत

मंदसौर में होली पर छाया मातम, तालाब में नहाने गए 11वीं के 2 छात्रों की हुई मौत

 

मंदसौर:- मंदसौर में होली के दिन परिवार में मातम छा गया जब होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए दो 11वीं के बच्चे काल के गाल में समा गए.

जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर ग्राम जूनापानी स्थित तालाब (Pond) में नहाने गये 11वीं कक्षा के दो छात्रों की सोमवार को डूबने से मौत हो गई. शामगढ़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक फिरोज कुरैशी ने बताया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले तीन लड़के गोपाल व्यास, विशाल बैरागी और संस्कार सोमवार की सुबह शामगढ़ से जूनापानी ग्राम स्थित तालाब में नहाने गए थे.

उन्होंने कहा कि नहाते समय गहरे पानी में जाने से गोपाल और विशाल की डूबने से मौत हो गई, जबकि संस्कार को वहां मौजूद एक तैराक ने समय रहते बचा लिया.

 मृतक बच्चों की उम्र महज 17 वर्ष थी.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मंदसौर के शामगढ़ में तालाब में डूबने से हुई दो बच्चों की मृत्यु का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला है। मेरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button