24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

CAB मामले पर ट्वीट करना सिंधिया को पड़ा भारी, ट्रोल होने के बाद दी सफाई

CAB  मामले पर ट्वीट करना सिंधिया को पड़ा भारी,ट्रोल होने के बाद दी सफाई

 

CAB  मामले पर ट्वीट करना सिंधिया को पड़ा भारी,ट्रोल होने के बाद दी सफाई

  • सिंधिया ने CAB पर किया ट्वीट
  • ट्वीट पर हुए ट्रोल
  • दोबारा ट्वीट कर दी सफाई

हाल ही में पास हुए नागरिकता संशोधन बिल पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट किया था जिसे लेकर ट्वीटर पर उन्हे ट्रोल कर दिया गया, जिसके बाद सिंधिया ने अपने दूसरे ट्वीट के ज़रिये सफाई पेश किया।

क्या कहा गया था पहले ट्वीट में

बुधवार को इंदौर आगमन पर संवाददाताओं से सिंधिया ने कहा कि भारत की विचारधारा और सभ्यता सभी को साथ लेकर चलने की है। जो अध्यादेश में भी है। धर्म के आधार पर ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह संविधान के विपरीत तो है,लेकिन हमारी भारतीय संस्कृति के आधार पर है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा कि सिंधिया ने सीएबी को भारतीय संस्कृति के अनुरूप बताया है। कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

दूसरे ट्वीट में दी गई सफाई

सीएबी संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। भारतीय संस्कृति के विपरीत भी है। अंबेडकरजी ने संविधान लिखते समय किसी को धर्म, जाति के दृष्टिकोण से नहीं देखा था। भारत का इतिहास रहा है कि हमने सभी को अपनाया है। वसुधैव कुटुंबकम भारत की विशेषता है। धर्म के आधार पर पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।