इंदौर: Remdesivir मामले में बड़ा खुलासा, मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का नाम आया सामने
.jpeg)
इंदौर: Remdesivir मामले में बड़ा खुलासा, मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी का नाम आया सामने
इंदौर:- Remdesivir injection की कालाबाजारी मामले में अब मंत्री की पत्नी का नाम सामने आया है.
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाडरिया की गाड़ी के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल के बड़े दावे ने हलचल मचा दी है.
पुनीत का कहना है कि मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी की गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने injection दिए थे.उसने यह बात भी कहीं कि वह कई लोगों को मंत्री के वहां से injection दिलवा चुका है.
पूछताछ में विजयनगर पुलिस ने उसने बताया कि उसने यह इंजेक्शन गोविंद राजपूत नामक से लिया था उससे 14000- 15000 रुपये में बेचना चाहता था. उसने बताया कि उसके पास ललित शर्मा नामक पुलिसकर्मी का फोन आया था जिसे वह यह इंजेक्शन देने जा रहा था, आरोपी इससे पहले दो बार डॉक्यूमेंट लेकर गोविंद के माध्यम से ही अस्पतालों में इंजेक्शन पुहंचा चुका है.
इस मामले को लेकर PC Sharma ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन कालाबाजारी में धराये आरोपी ने खुलासा किया है कि…
कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर ने दिये थे इंजेक्शन॥
यह बहुत गंभीर आरोप हैं, जब तक जांच पूरी न हो जाये तब तक मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए…
मप्र congress ने कहा कि इंदौर में मंत्री के घर से इंजेक्शन की कालाबाज़ारी, ड्राइवर घर से सप्लाई करता था।
सिंधिया गुट के मंत्री हैं,
जनादेश नीलामी का हुनर है,
जनता महामारी में मर रही,
इनके लिये कमाई का अवसर है।
“शर्म करो बेशर्मों”




