सभी खबरें

भोपाल में ऑनलाइन जालसाज ने व्यापारी से 30,000 रुपये ठगे

भोपाल में ऑनलाइन जालसाज ने व्यापारी से 30,000 रुपये ठगे

 

भोपाल:

भोपाल स्थित एक सोलर इक्विपमेंट सप्लायर को एक ऑनलाइन जालसाज ने ठग लिया, आरोपी ने खुद को ट्रांसपोर्टर बताकर एक वेबसाइट के जरिये खुद को पीड़ित के सामने पेश किया| 

आरोपी ने महाराष्ट्र के सांगली से ग्वालियर तक सोलर पैनल पहुंचाने के लिए पीड़ित से 30 हजार रुपए ऑनलाइन लिए| 30000 पैसे लेने के बाद आरोपी ने ट्रांजिट के सामान का बीमा कराने के बहाने से 5,000 और मांगे।

पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो पीड़ित पंकज दुबे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर तलाश में जुट गई|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button