ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें
नुपूर शर्मा मामलें में अब भी धमकियों का दौर जारी, अब एक वकीक को पाकिस्तान से आया ये मैसेज
खंडवा : भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर अभी भी विवाद जारी है। अब खंडवा के एक वकील को पाकिस्तान से धमकी मिली है।
बताया जा रहा है कि 25 साल के असीम जायसवाल ने पुलिस में शिकायत की है। असीम के मुताबिक 26 जुलाई की रात उसे +923232247201 नंबर से वॉट्सऐप पर वॉइस मैसेज मिले। इसमें मैसेज करने वाला गालियां देने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। असीम समझ नहीं पाया कि आखिर उसे कोई शख्स गाली क्यू दे रहा है, हालांकि बाद में अज्ञात शख्स ने उसे मैसेज में ही बताया कि नूपुर शर्मा का समर्थन करना उसे महंगा पड़ सकता है।
वहीं, पुलिस ने इस मामलें को पिछली घटनाओं को देखते हुए गंभीरता से लिया है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि, पाकिस्तान से धमकी भरा वॉट्सऐप मैसेज आने के बाद खंडवा के अधिवक्ता संघ ने पुलिस से असीम को सुरक्षा देने की मांग की है।
फिलहाल असीम की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बता दे कि असीम जायसवाल ने इसी साल इंदौर के निजी कॉलेज से वकालत की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह अपने घर खंडवा लौट आया। इंदौर में रहते हुए वह ABVP का सक्रिय कार्यकर्ता रहा था।