सभी खबरें

महाराष्ट्र : राज्य में कोरोना का कहर सबसे ज़्यादा, फिर भी सीएम उद्धव ठाकरे ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 35 हजार के पार पहुंच गया हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 35058 हो गया हैं। हालांकि, 8437 लोग ठीक भी हुए हैं। लेकिन 1249 लोगों की दुःखद मौत हो चुकी हैं।

वहीं, इन सबके बीच महाराष्‍ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बड़ा ऐलान किया हैं। दरअसल, देशभर में लॉक डाउन (Lockdown) लागू हैं। ये लॉक डाउन का चौथा चरण हैं। लॉक डाउन लागू होने के कारण आर्थिक गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा हैं। हालांकि कई राज्य ऐसे है जहां धीरे धीरे अर्थव्यवस्था को पटरी पर वापस लाने का काम किया जा रहा हैं।

बता दे कि राज्‍य सरकारें लॉकडाउन में केसों की संख्या के आधार पर विभिन्न पाबंदियों में ढील दे रही हैं।

इसी बीच महाराष्‍ट्र सरकार ने भी लॉकडाउन के नियमों में संशोधन करते हुए बड़ा फैसला लिया हैं। राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) ने कहा कि लॉकडाउन कब खत्म होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं हैं। फ़िलहाल सरकार ने लॉक डाउन में कुछ ढील देने पर विचार किया हैं। सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में दुकानों और सार्वजनिक परिवहन को अनुमति दी हैं।

इस दौरन उद्धव ठाकरे ने कि राज्य में जब कोरोना वायरस के मामले कम होंगे तभी हम किसी भी प्रकार की ढील दे सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button