सभी खबरें

कटनी:- अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है ग्रामपंचायत ग्राम घुघरा के सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार  

कटनी:- अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है ग्रामपंचायत ग्राम घुघरा के सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार

 ढीमरखेड़ा कटनी से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट:- जिला कटनी कीजनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत घुघरा में सांसद निधि से 14,50,000 की लागत से सड़क निर्माण होना था। सड़क का निर्माण ग्राम घुघरा से कछार गांव की ओर 12 लाख 98 हजार और टोपी रोड से बेलकुंड नदी तक दो लाख 11 हजार की लागत से होना था। जिसमें भारी भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। जिसकी सूचना सीईओ को ग्रामीणों द्वारा की गई है। ग्रामीणों द्वारा घुघरा में हुए सड़क भ्रष्टाचार में सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार प्लान को उजागर किया है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि सड़क निर्माण में जेसीपी टैक्टर ट्राली कार्य कराया गया किसी मजदूर को नहीं लगाया गयाना तो मिट्टी डाली गई, ना तो पिचिंग की गई और ना ही रोलर चलाया गया। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण किया गया है।

भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंड सरपंच के दलाल सुनील कुमार पांडेयद्वारा अपने ही परिचित लोगों के नाम से बिल लगाया गया है। ग्रामीणों  का कहना है सरपंच रोजगार सहायक मिलीभगत से सहयोगी सुनील पांडे के नाम से लगभग 75000 रुपए एवं₹80,000 गलत तरीके से रुपए निकाले थे रमेश प्रसाद के नाम से ₹96,000 पंजी बाई के नाम से ₹96,000 और मोना बाई के नाम से ₹96,000 की राशि उनके खाते में डाली गई।

सीईओ द्वारा सड़क की राशि आहरण में लगे हुए बिलों में भ्रष्टाचार का मामला सामने आता है तो सरपंच  रोजगार सहायक द्वारा भ्रष्टाचार के प्लान में सहयोगी जिनके फर्जी बिल लगे हुए हैं उन पर बहुत जल्दी कड़ी कार्यवाही निश्चित ही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button