दर्शक उतरे मैदान में, खिलाड़ियों पर फेंकी बोतले, चले लाते घूंसे, जानिए फिर क्या हुआ…

कभी-कभी छोटी सी झड़प एक बड़ी घटना का रूप ले लेती है जी हां हम बात कर रहे हैं मार्सेइल और नीस के मैच मे ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला। नीस और मार्सेइल के बीच हुए मैच में दर्शक और खिलाड़ी भिड़ गए। इस दौरान दर्शक मैदान पर घुस गए और जमकर लात-घूंसे चले। दर्शकों ने खिलाड़ियों पर बोतलें भी फेकीं और आपको ये भी बता दे कि ये घटना मैच के 76वें मिनट मे हुई।
यह मैच एलियांज रिविएरा स्टेडियम में खेला जा रहा था। मैच के 76वें मिनट में नीस के फैंस मार्सेइल के खिलाड़ियों पर बोतल फेकने लगे। इसके बाद मार्सेइल से खेलने वाले फ्रेंच खिलाड़ी दिमित्री पायेट ने जवाब देते हुए बोतल को नीस के फैंस पर फेक दिया। इससे फैंस और गुस्से में आ गए और वे मैदान में घुसने लगे।
सिक्योरिटी गार्ड्स भी नहीं रोक पाए
इसके बाद यलो वेस्ट में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने फैंस को रोकने की कोशिश की, लेकिन को नाकाम रहे। इसके बाद फैंस और खिलाड़ियों के बीच जमकर विवाद हुआ और लात-घूंसे चले। इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद मार्सेइल की टीम ने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए मैच को रीस्टार्ट करने से मना कर दिया और इस घटना के बाद दोनों क्लब के प्रेसिडेंट एक-दूसरे पर आरोप थोप ने लगे।
'नीस के प्रेसिडेंट जीन पिएरा ने मार्सेइल पर मैच दोबारा शुरू नहीं करने देने का आरोप लगाया।
'वहीं मार्सेइल क्लब के प्रेसिडेंट पाब्लो लोन्गोरिया ने कहा कि उनके खिलाड़ियों पर अटैक हुआ है।
उन्होंने कहा, “रेफरी हमारे साथ थे। रेफरी भी सुरक्षा को लेकर पुख्ता नहीं थे, इसलिए मैच शुरू नहीं किया गया।”



.jpg)
