सभी खबरें

सूदखोर का कहर: एक लाख रुपए मूल के एक लाख रुपए ब्याज..!

  • इसके पहले भी सूदखोरों के खिलाफ बहुत मामले आए। 
  • सूदखोरों की मनमानी पर प्रशासन रोक लगाने में हो रही नाकाम।

जबलपुर:- मध्यप्रदेश के जबलपुर में सूदखोरों के खिलाफ कितने ही अभियान चलाए गए कितनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए इसके बाद सूदखोरों कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है.घमापुर पुलिस ने हिमांशु झा नामक सूदखोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया,जिसने एक लाख रुपए विपिनसिंह को ब्याज पर दिए ब्याज सहित मूलधन वापस ले लिया इसके बाद एक लाख रुपए ब्याज की मांग की जा रही है। 

पुलिस के अनुसार सिद्धबाबा घमापुर निवासी विपिनसिंह ने पारिवारिक जरुरत के लिए सूदखोर हिमांशु झा से एक लाख रुपए 20 प्रतिशत ब्याज पर लिए इसके बाद वह 20 हजार रुपए का ब्याज देता रहा यहां तक कि मूलधन भी चुकाता रहा लेकिन मूलधन व ब्याज देने के बाद भी सूदखोर ने और अधिक ब्याज बढ़ाते हुए एक लाख रुपए की मांग शुरु कर दी उसका कहना है कि एक लाख रुपए का अभी एक लाख रुपए ब्याज और बाकी है विपिनसिंह ने रुपए देने से मना किया तो उसे धमकी दी जाने लगी यहां तक कि बीती शाम सूदखोर हिमांशु झा ने विपिन के घर पहुंचकर धमकियां और गाली गलौच देना शुरू कर दिया आए दिन की धमकी से परेशान होकर विपिनसिंह ने देर रात थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी हिमांशु झा की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button