खोजें

MP में बढ़ा चोरों का आतंक: सोयाबीन चोरी करते पकड़ाया युवक, लोगों ने ट्रैक्टर से बांधकर पीटा, देखें VIDEO

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

उज्जैन। मध्यप्रदेश में आये दिन चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है। एक बार फिर शहडोल जिले के बुढार इलाके में बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इधर उज्जैन जिले में सोयाबीन चोरी का मामला सामने आया है। जिसके बाद किसानों ने चोर को ट्रैक्टर पर रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

चैराहे पर की पीटा
जिले के बुढार थाने से महज 200 मीटर दूरी का मामला बताया जा रहा है। रीवा स्टेट हाइवे बुढार चौक के पास खड़े तीन युवकों ने एक बाइक सवार युवक पर हमला बोल दिया। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले ही तीनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने युवक को बड़ी देर तक चैराहे पर घसीट-घसीट कर पीटा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की गई। वहीं बुढार थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि इस तरह की मारपीट की कोई सूचना नहीं आई है। यदि कोई ऐसी वारदात हुई तो उक्त मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version