खोजें

रोहित शर्मा के शतक से टीम इंडिया की स्थिति हुई मजबूत

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ही रविंद्र जडेजा 5 विकेटों के चलते महज 177 रनों पर सिमट गई थी। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही पहले दिन भारत एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलते हुए दूसरे दिन लंच के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना लिया हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाबाद 100 रन और जडेजा 02 रन बनाकर खेल रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन 118 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। आर अश्विन 23 रन बनाकर टोड मर्फी की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इसके बाद चेतश्वर पुजारा के रूप में भारत का तीसरा विकेट गिरा। वह महज 7 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर बोलैंड को कैच थमाकर चलते आउट हो गए। और उसके बाद विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन जल्द ही उन्होंने मैदान छोड़ दिया। कोहली ने 26 गेंदों पर 12 रन बनाए। चार विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव रोहित शर्मा का साथ देने उतरे हैं, लेकिन वह भी लियोन की बॉल पर 08 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। फिलहाल रोहित शर्मा 100 रन बनाकर खेल रहे हैँ तो जडेज 2 रन पर नाबाद हैं।


जडेजा ने लगाया विकेटों का पंच
173 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का 8वां विकेट टॉड मर्फी के रूप मेें गिरा। उन्हें जडेजा नेे एलबीडब्ल्यू किया। 176 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का 9वां विकेट पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप गिरा। ऑस्ट्रेलियाई पारी का आखिरी विकेट अश्विन ने लिया। उन्होंने स्कॉट बोलैंड को बोल्ड कर मात्र 1 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। भारत के लिए जडेजा ने विकेटों का पंच लगाया। उनके अलावा अश्विन ने तीन, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिए।

Exit mobile version