सभी खबरें

टाटा ने भाजपा को दिए 356 करोड़ तो सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल

टाटा ने भाजपा को चंदे में दी 356 करोड़ की राशी, सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाए सवाल

2018-19 के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अब तक कुल 800 करोड़ रुपए चंदे से जुटाए गए हैं | इसके तहत, जानकारी सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा चुनाव आयोग (Election Commission of India) में जमा किए गए दस्तावेजों में व्यक्त की गई है | उसके बाद राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा भाजपा पर तीखे आरोप लगाए गए हैं | हाल ही में सुब्रमण्यम स्वामी ने भाजपा को घेरते हुए तीखा ट्वीट किया है |

दरअसल, सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा ट्वीट कर लिखा गया है कि टाटा ने बीजेपी को भारी राशी चंदे में दी है | यदि सरकार एअर इंडिया की कमान टाटा को सौंपती है तो यहां कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट रहेगा |  सुब्रमण्यम स्वामी के इस ट्वीट को सुबह 9.43 बजे ट्वीट किया गया है | जिसे अब तक 800 से भी अधिक बार रीट्वीट किया गया है | गौरतलव है कि भाजपा द्वारा उसे मिले चंदे की जानकारी चुनाव आयोग को 31 अक्टूबर को दे दी गई है | जिसके अनुसार, भाजपा को इस साल चेक और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से कुल 800 करोड़ रुपए से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है | जबकि, कांग्रेस को केवल 146 करोड़ रुपए का चंदा मिला है | 

भाजपा को सबसे बड़ा चंदा टाटा समूह ने नियंत्रित संस्था प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट द्वारा दिया गया है | यह राशि लगभग 356 करोड़ रुपए की है | चुनाव आयोग में जमा किए गए दस्तावेजों की मानें तो भारत के सबसे धनी ट्रस्ट – द प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट द्वारा भाजपा को 67 करोड़ रुपए का चंदा दिया गया है | जबकि, इस ट्रस्ट द्वारा कांग्रेस को 39 करोड़ रुपए चंदा दिया गया है | 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button