1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन को दी चेतावनी,कहा- चीन ने हमला किया तो पड़ेंगा महंगा

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन को दी चेतावनी,कहा- चीन ने हमला किया तो पड़ेंगा महंगा

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने चीन को दी चेतावनी,कहा- चीन ने हमला किया तो पड़ेंगा महंगा

ताइवान की 63 साल की महिला राष्ट्रपति ने चीन को चेतावनी दी हैं, जी हां राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर चीन ने हम पर हमला किया तो उसे बहुत महंगा पडेगा। बता दे कि  डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी की साई इंग-वेन शनिवार को आए नतीजों में भारी मतों से जीतकर एक बार फिर ताइवान की राष्ट्रपति चुनी गई हैं. अपने चुनाव अभियान में उन्होंने चीन से उठ रहे ख़तरों पर लोगों का ध्यान केंद्रित कराने की ख़ासी कोशिश की थी.

क्या कहा राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने

  • चीन को ताइवान पर हमला करना बहुत महंगा पड़ेगा. अब ज़रूरत है कि चीन 'सच्चाई का सामना' करे और ताइवान को 'इज़्ज़त' दे.
  • ताइवान की संप्रभुता से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता.  
  • “हमें ख़ुद को एक स्वतंत्र देश घोषित करने की ज़रूरत नहीं है. हम पहले से ही एक स्वतंत्र राष्ट्र हैं और ख़ुद को रिपब्लिक ऑफ़ चाइना, ताइवान कहते हैं.”
  • साई इंग-वेन चीन और ताइवान के बीच मौजूदा स्थिति का समर्थन करती हैं और चीन से क़रीबी रिश्ते नहीं चाहतीं.
  • वेन मानती हैं कि उनकी जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि ताइवान के लोगों में 'वन चाइना पॉलिसी' के लिए समर्थन की भावना बहुत कम है.
  • “हालात अब बदल गए हैं. चीन भी बदल गया है. हम देख रहे हैं कि चीन पिछले तीन वर्षों से अधिक वक़्त से अपनी धमकियां तेज़ करता जा है
  • ताइवान का हित सच्चाई का सामना करने में है. ख़ासकर उन ताइवानी युवाओं की इच्छाओं और सपनों को समझने में, जो अपने वोटों के ज़रिए उनकी तरफ़ आए हैं.
  • वेन ने कहा, “हमारी एक अलग पहचान है और हम अलग देश हैं. अगर इसके ख़िलाफ़ कोई और विचार उठता है तो युवा इसके विरोध में उठ खड़े होंगे. वो इसे स्वीकार नहीं करेंगे. हम एक क़ामयाब लोकतंत्र हैं, हम एक अच्छी-ख़ासी अर्थव्यवस्था हैं और हम चीन के सम्मान के क़ाबिल हैं.”
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।