सभी खबरें
बड़वानी में प्रारंभ हुए द्वितीय सर्वे में सम्मिलित किया 74 मकानो को

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट – बड़वानी में पूर्व में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को वार्ड क्रमांक 9, 11, 23 के 74 मकानो का सर्वे किया। जिसमें रहने वाले 301 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 22 बुजुर्ग 60 साल के ऊपर के तथा 28 बच्चे पाये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को हुए इस सर्वे के दौरान सर्दी – खांसी – बुखार से पीड़ित कोई नही पाया गया। जबकि 14 लोगो को बीपी एवं 10 लोगो को शुगर से पीड़ित पाया गया।




