सभी खबरें

Box Office Collection :- पंगा को पीछे छोड़ स्ट्रीट डांसर पहुंची 50 करोड़ के करीब

मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- शुक्रवार को रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर 50 करोड़ की लिस्ट में जल्द शामिल होने वाली हैश्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor)और वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म स्ट्रीट डांसर (Street Dancer) ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है।

स्ट्रीट डांसर के साथ ही कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की फिल्म पंगा (Panga) भी रिलीज़ हुई थी पर वरुण और श्रद्धा ने अपने पंगा गर्ल को पीछे छोड़ दिया है।
तीसरे दिन स्ट्रीट डांसर की कमाई 50 करोड़ के करीब पहुँच चुकी है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने स्ट्रीट डांसर 3डी के कलेक्शन शेयर कर इसे फिल्म का हेल्दी वीकेंड बताया है।  फिल्म ने रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसे मिलाकर फिल्म का टोटल कलेक्शन 41.23 करोड़ हो गया है। जो पंगा के मुकाबले काफी बेहतरीन रहा।


वरुण और श्रद्धा के डांस ने दर्शकों का मन मोह लिया। पंगा गर्ल की कंगना दर्शकों से अपना बेहतरीन रिश्ता बनाने में नाकामयाब रहीं।

हांलाकि दर्शकों के अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के रिव्यु आए। दर्शकों को श्रद्धा और वरुण की एक्टिंग कुछ ख़ास पसंद नहीं आई पर डांस ने दर्शकों को बहुत लुभाया।

#StreetDancer3D is on track on Day 2… Witnesses substantial growth, which keeps it in the race… #Mumbai circuit leads, while other circuits gather pace post noon onwards… Day 3 [#RepublicDay] should boost biz… Fri 10.26 cr, Sat 13.21 cr. Total: ₹ 23.47 cr. #India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) January 26, 2020

“>http://


रेमो डिसूजा(Remo D'Souza)  के निर्देशन में बनी स्ट्रीट डांसर 3डी को वीकेंड का और रिपब्ल‍िक डे का फायदा मिला है. फिल्म की कहानी को क्रिट‍िक्स और ऑडियंस ने पॉजीट‍िव फीडबैक दिया था. हालांकि इसका डांस सबसे ज्यादा इंप्रेसिव रहा।

डांस के दीवानों ने नोरा फतेही(Nora Fatehi) के डांस को श्रद्धा से ज़्यादा पसंद किया। प्रभुदेवा के डांस अंदाज़ की लोगों ने ज़बरदस्त तारीफ की। श्रद्धा वरुण, प्रभुदेवा, और नोरा फतेही के अलावा फिल्म में सलमान यूसुफ खान, धर्मेश, पुनीत पाठक, राघव जुयाल जैसे माहिर डांस आर्ट‍िस्ट्स भी हैं। तीन दिन की कमाई को देखकर लगता है कि फिल्म अच्छे पैसे जुटाने में समर्थ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button