खोजें

सिंधिया समर्थक इमरती देवी के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, फिर हुआ ये

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

डबरा : हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों के दौरान इमरती देवी समर्थकों ने बड़ी जीत हासिल की है। वहीं,  पिछोर और बिलौआ नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भी इमरती देवी समर्थक अध्यक्ष चुने गए।

लेकिन, पिछोर में उस समय बवाल मच गया जब इमरती देवी और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर ही युवकों ने इमरती देवी मुर्दाबाद की नारेबाजी शुरू कर दी।

दरअसल, पिछोर नगर पंचायत चुनाव में नवल भार्गव की हार के बाद उनके भाई उमेश भार्गव ने इमरती देवी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरु कर दिए। मुर्दाबाद के नारे सुनकर इमरती देवी हैरान रह गई उन्होंने नारेबाजी कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की लेकिन युवक नहीं माने। जिसके बाद इमरती देवी ने नारेबाज़ी कर रहें सभी युवकों को पुलिस से पकड़वाकर थाने पहुंचा दिया। हालांकि कुछ देर बाद खुद इमरती देवी ने युवकों को थाने से रिहा भी करवा दिया।

बताते चले कि परिषद चुनाव हारने वाले नवल भार्गव ने अपने फेसबुक वॉल पर खुलेआम इमरती देवी पर पार्षदों की खरीद-फरोख्त का आरोप भी लगाया है।

Exit mobile version