सभी खबरें

सिहोरा : चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाला लिख रहा था सट्टा पुलिस ने दी दबिश, दो सटोरियों से मिली इतनी रकम

      सिहोरा : चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाला लिख रहा था सट्टा पुलिस ने दी दबिश, दो सटोरियों से मिली इतनी रकम

  •   सिहोरा और गोसलपुर में क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मारा छापा
  •  2 सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने जप्त की 12000 की रकम  और मोबाइल फोन 

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा  द्वारा थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते कार्यवाई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना सिहोरा पुलिस की टीम को 2 सटोरियों को गिरफ्तार कर 11 हजार 705 रूपये जप्त किए। 


 
   शुक्रवार को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से  थाना गोसलपुर अंतर्गत गोसलपुर बस स्टैण्ड मे चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले नरेन्द्र दुबे के द्वारा एवं सिहोरा बस स्टैण्ड के पास पठानी मोहल्ला निवासी असलम खान के द्वारा सट्टा खिलाये जाने की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से गोसलपुर बस स्टैण्ड के पास चाय नाश्ते की दुकान चलाने वाले नरेन्द्र दुबे निवासी गोसलपुर सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा। कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 1 मोबाईल तथा नगद 7 हजार 695 रूपये जप्त की।  सिहोरा बस स्टैण्ड के पास क्राईम ब्रांच एवं सिहोरा पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से दबिश देते हुये असलम खान निवासी पठानी मोहल्ला को भी रंगे हाथ सट्टा लिखते हुये पकड़ा गया, कब्जे से सट्टा, पट्टी एक मोबाईल तथा नगद 4 हजार 10 रूपये जप्त करते हुये थाना गोसलपुर एवं सिहोरा में दोनों सटोरियों के विरूद्ध 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।
 उल्लेखनीय भूमिका
2 सटोरियों को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक आर.पी. बर्मन, राधेश्याम दुबे, आरक्षक अमीरचंद दुबे, ओम नारायण सिंह, आनंद तिवारी, महेन्द्र पटेल, रोहित द्विवेदी, मुकुल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button